फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कामना मंदिर में चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। युवा भारत संस्था की ओर से वीरवार को गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती की पूर्व संध्या पर कामना माता मंदिर परिसर में स्वच्छ भारत अभियान चलाया। संस्था के लोगों ने इस दौरान यहां से लेकर बालूगंज में पड़े कूड़े को उठाया। इस अभियान में सैकड़ों छात्र छात्राएं भी शामिल हुई। युवा भारत संस्था के प्रदेश अध्यक्ष सुनील ठाकुर ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि युवा भारत संस्था पर्यावरण बचाओ अभियान, नशा मुक्ति, स्वास्थ्य जागरूकता, रक्तदान शिविर का आयोजन करती है। इस अवसर पर दर्पण संस्था के अध्यक्ष भागेश शर्मा, कामना सिंह ठाकुर, विक्की, तनुज, दीक्षा, ज्योति, पारूल भी मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें