फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कोटशेरा कॉलेज में चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा में शनिवार को विश्व स्कार्फ दिवस पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। बीएसजीएचपी (भारत स्काउट्स एंड गाइड हिमाचल प्रदेश) यूनिट कोटशेरा ने कौशल विकास गतिविधियां भी आयोजित की। इसमें महाविद्यालय के 36 रोवर्स और रेंजर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर से कूड़ा-कचरा एकत्र कर घास और झाड़ियों को हटाया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोपाल चौहान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम प्रभारी प्रो. आशीष नेगी ने रोवर एवं रेंजर आंदोलन के इतिहास और महत्व के बारे में बताया। स्काउटिंग आंदोलन की शुरुआत वर्ष 1907 में रॉबर्ट बैडेन-पॉवेल ने की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें