शिमला। शहर के समरहिल वार्ड में बुधवार को माकपा पार्षद वीरेंद्र ठाकुर की अगुवाई में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान बालूगंज चौक से लेकर शिव मंदिर क्षेत्र तक के इलाके की सफाई की गई। स्थानीय लोगों और नगर निगम कर्मचारियों ने सड़क किनारे जंगलों तथा नालों में फेंका कचरा इकट्ठा किया। पार्षद वीरेंद्र ठाकुर ने लोगों और कारोबारियों से अपील की कि खुले में कचरा न फेंके। पार्षद ने बताया कि हर बुधवार को वार्ड में सफाई की जा रही है। इस अभियान में स्थानीय लोग भी सहयोग कर रहे हैं। ब्यूरो