एबीवीपी ने सोमवार को कोटशेरा कॉलेज में सफाई अभियान चलाया। एबीवीपी के इकाई अध्यक्ष ऋषभ मेहता ने बताया कि सफाई अभियान के दौरान कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्र में सफाई की गई।
इसका मकसद छात्रों में पर्यावरण की सफाई और कर्तव्यों के बारे में जागरूक करना था।
अभियान में अजय, रोहित, दीक्षित, लेखराज, अनिकेत, अरुण, गगन, अक्षय, अक्षत, निशांत और वैभव आदि ने हिस्सा लिया।