3 जनवरी, 2018 को मिली थी मंजूरी
केंद्रीय कैबिनेट ने 3 जनवरी, 2018 को हिमाचल के बिलासपुर में 1350 करोड़ की लागत से एम्स निर्माण को मंजूरी दी थी। प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत बिलासपुर में 750 बिस्तर वाला मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रस्तावित है।
यह होगा एम्स में
एम्स कॉलेज अस्पताल में 100 सीटें, जबकि नर्सिंग कॉलेज में 60 सीटें होंगी। एम्स में 15 ऑपरेशन थिएटर के अलावा 20 स्पेशिएलिटी और सुपर स्पेशिएलिटी विभाग होंगे। यहां एम्स की तर्ज पर आवासीय परिसर और सहयोगी सेवा केंद्र भी होंगे। यहां 30 बिस्तरों वाला आयुष विभाग भी होगा।
नेरचौक मेडिकल कॉलेज अत्याधुनिक स्वास्थ्य उपकरणों से लैस होगा। प्रशिक्षु चिकित्सकों के लिए जिम का प्रावधान परिसर में होगा। डीन डॉ. रजनीश पठानिया ने कहा कि कॉलेज में 20 करोड़ की आधुनिक मशीनें जल्द आ रही हैं।
इसमें बायो केमिस्ट्री की रक्त जांच, रूटीन, ब्लड शुगर, किडनी फंक्शन टेस्ट, लीवर फंक्शन टेस्ट, थाइरायड टेस्ट, हार्मोन एनालिसिस टेस्ट, जींस टेस्ट, आंख के चेकअप और ऑपरेशन मशीन, एनाटॅामी
माइक्रोबायोलॉजी की मशीन, ओबीजी सर्जरी, रेडियोलॉजी की सीटीसी स्कैन, एक्सरे मशीन, अल्ट्रासाउंड, एंडोस्कोपी और वेंटीलेटर ईको, एनिस्थिसिया की लेटेस्ट मशीन शामिल है।