फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदकुशी से पहले लिखा- ‘एक मैं चला जाऊंगा तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा'

Sun, 16 Feb 2020 12:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • सुसाइड नोट लिख चंबा के सिविल इंजीनियर अपूर्व सूद ने लगाई फांसी
  • मोहित नगर में कमरे पर में पंखे पर लटका मिला शव
  • उत्तराखंड स्टेट एप्लीकेशन सेंटर से कर रहा था रिसर्च
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहित नगर में रहने वाले सिविल इंजीनियर अपूर्व सूद ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुसाइड नोट में इंजीनियर ने अपनी मौत को लेकर किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। हालांकि, सुसाइड नोट में उल्लेखित ‘दुनिया भरी पड़ी है, एक मैं चला जाऊंगा तो कोई फर्क नहीं पडे़गा’ उसके अंदर के दर्द को बयां करने को काफी है। आईआईटी रुड़की से एमटेक करने के बाद वह उत्तराखंड स्टेट एप्लीकेशन सेंटर में रिसर्च कर रहा था। 

विज्ञापन


पंडितवाडी निवासी अनिरुद्ध गुजराल ने शनिवार को वसंत विहार थाने में सूचना दी कि उसके बहनोई के मोहित नगर स्थित आवास में किराएदार अपूर्व सूद निवासी चोतरा चंबा (हिमाचल प्रदेश) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। अपूर्व सूद साफे का फंदा बनाकर पंखे पर लटका हुआ था। वीडियोग्राफी कराकर शव को नीचे उतारा गया। 

एसओ नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि अपूर्व सूद (27) आईआईटी रुड़की से एमटेक करने के बाद वर्तमान में उत्तराखंड स्टेट एप्लीकेशन सेंटर में रिसर्च कर रहा था। कमरे से मिले सुसाइड नोट में खुदकुशी के लिए किसी का कोई दोष नहीं होना लिखा है। परिजनों के आने पर उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें