फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आपदा में मददगार बनेंगे सिविल डिफेंस वॉरियर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने किया पंजीकरण कराने का आह्नवान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला प्रशासन ने शहरवासियों से नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सिविल डिफेंस वॉरियर्स के रूप में अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण करवाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

प्रशासन के अनुसार 15 अगस्त को पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र के नाम संबोधन में नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत और आधुनिक बनाने पर जोर दिया था। इस दिशा में 21 मई 2025 को सिविल डिफेंस वॉरियर्स/वालंटियर्स वेब पोर्टल और मोबाइल एप शुरू किया था। इच्छुक नागरिक (सिविलडिफेंसवॉरियर्स.जीओवी.ईन) पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को स्वयंसेवकों के पंजीकरण, सत्यापन और अनुमोदन की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि स्वयंसेवकों की क्षमता बढ़ाने के लिए नियमित रूप से प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण कार्यक्रम और मॉक एक्सरसाइज होंगी। प्रशिक्षण में भवन सुरक्षा, आग से बचाव, आपदा प्रबंधन, आपातकालीन संचार, सुरक्षित निकासी, राहत एवं पुनर्वास और सामुदायिक जागरूकता जैसे विषय शामिल किए हैं। प्रशासन का कहना है कि आपदा और अन्य आपात परिस्थितियों में प्रशिक्षित नागरिक स्वयंसेवकों की भूमिका महत्वपूर्ण रहती है। अधिक भागीदारी से जिले की नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें