फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शहरवासियों को एक एप पर मिलेंगी प्लंबर, फीटर सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
महापौर चौहान ने बैठक में दी जानकारी
विज्ञापन

कामगारों का पंजीकरण पूरा करने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहरवासियों को जल्द ही एक मोबाइल एप पर प्लंबर, ब्यूटिशियन, फीटर, कारपेंटर, इलेक्ट्रिशियन समेत कई तरह की सेवाएं उपलब्ध होंगी।
नगर निगम की ओर से तैयार किए जा रहे इस ऐप को जल्द लॉन्च करने की तैयारी है। महापौर सुरेंद्र चौहान ने मंगलवार को नगर निगम अधिकारियों की बैठक ली और एप तैयार करने का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें कामगारों का पंजीकरण जल्द पूरा किया जाए। शहर में जो भी कामगार इन कामों को करने में कुशल हैं, वह नगर निगम की आईटी शाखा में आकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इसमें कामगारों को फायदा होगा। नगर निगम की एप में पंजीकृत होने पर लोग उन्हें एप के जरिये संपर्क करेंगे। इससे उनका काम बढ़ेगा। साथ ही लोगों को भी फायदा होगा। महापौर सुरेंद्र चौहान ने इन सुविधाओं को वार्ड बार तैयार करने के निर्देश जारी किए हैं। दो महीने के भीतर इस एप को लॉन्च करने की तैयारी है।
विज्ञापन


नगर निगम शहर में आपदा के लिहाज से संवेदनशील इलाकों का सर्वेक्षण करेगा। इन्हें चिह्नित किया जाएगा और आपदा के समय यहां कैसे मदद की जानी है, इसकी योजना तैयार की जाएगी। आयुक्त सचिन कंवल की अध्यक्षता में हुई नगर निगम आपदा प्रबंधन की बैठक में अधिकारियों को इस बारे में निर्देश जारी किए गए। आयुक्त ने कहा कि नगर निगम एसडीआरएफ और डीडीएमए से भी इसकी रिपोर्ट लेगा। इसके अलावा खुद भी सर्वेक्षण करेगा। नगर निगम का आपदा सेल जिला प्रशासन के आपदा प्रबंधन के साथ मिलकर काम करेगा। रोजाना होने वाले नुकसान की रिपोर्ट भी तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें