फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार को भेजा डेवलपमेंट प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
डेवलपमेंट प्लान पर आज लग सकती है मुहर
विज्ञापन

शिमला। राजधानी में भवन निर्माण को लेकर तैयार किए सिटी डेवलपमेंट प्लान की फाइल टीसीपी विभाग ने सरकार को भेज दी है। सरकार की बुधवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। सूत्रों के अनुसार इसे कैबिनेट की बैठक के एजेंडे में शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन

टीसीपी विभाग ने सोमवार को ही इसे सरकार के पास भेजा है। विभाग के अनुसार बैठक में मंजूरी मिलते ही इसे शहर में लागू कर दिया जाएगा। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज भी इसे नगर निगम चुनाव से पहले लागू करने के संकेत दे चुके हैं। प्लान के लागू होने से शहरवासियों को फायदा होगा। शहर के कोर और ग्रीन एरिया में एनजीटी के आदेशों के बाद से भवन निर्माण पर लगी पाबंदियां हट जाएंगी। लोग भवनों के नक्शे पास कर सकेंगे। ग्रीन एरिया में एक मंजिल और एटिक के निर्माण की छूट दी जाएगी। कोर एरिया में दो मंजिल और रिहायशी एटिक के निर्माण की छूट दी जानी है। नॉन कोर एरिया में तीन मंजिल, पार्किंग फ्लोर और रिहायशी एटिक के निर्माण की छूट देने का प्रस्ताव है। शहर के कोर और ग्रीन एरिया के सैकड़ों प्लॉट मालिक निर्माण में पाबंदी के चलते भवन निर्माण नहीं कर पा रहे। प्लान को मंजूरी मिलते ही ये निर्माणकार्य करवा सकेंगे। हालांकि, निर्माण को लेकर कुछेक शर्तें भी तय की गई हैं। टीसीपी विभाग का कहना है कि प्लान पर जो आपत्तियां आई थी उनकी सुनवाई की गई है। अब सरकार से मंजूरी मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें