फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद सोलन को नगर निगम में स्तरोन्नत किया जाए, प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

Wed, 24 Jul 2019 05:41 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

सोलन शहर के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भेंट की तथा उन्हें शहर की विभिन्न समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि शिमला के बाद सोलन शहर राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर होने की दृष्टि से नगर परिषद सोलन को नगर निगम में स्तरोन्नत किया जाए। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि सरकार उनकी मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। सोलन नगर निगम संघर्ष समिति के संयोजक कुल राकेश पंत, समिति के अध्यक्ष धर्म चंद गुलेरिया, व्यापार मंडल सोलन के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी भी प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें