फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युग हत्याकांड: बिना डीएनए रिपोर्ट ही चार्जशीट दाखिल करेगी सीआईडी

Sun, 25 Sep 2016 10:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
‌शिमला के बहुचर्चित युग गुप्ता अपहरण और हत्याकांड की जांच कर रही सीआईडी सोमवार को चार्जशीट दाखिल कर सकती है। जांच एजेंसी ने मामले की पड़ताल के बाद चार्जशीट तैयार कर ली है। अधिकारी डीएनए रिपोर्ट का इंतजार कर रहे थे लेकिन रिपोर्ट आने में अभी समय लगेगा।
विज्ञापन


लिहाजा, अफसरों ने चार्जशीट दाखिल करने का निर्णय लिया है। डीआईजी सीआईडी वीके धवन ने कहा कि डीएनए रिपोर्ट आने पर उसे सप्लीमेंट्री चार्जशीट के साथ फाइल कर दिया जाएगा। धवन ने बताया कि इस घटना से जुड़े हर पहलू पर बारीकी के साथ काम कर तथ्यों को संकलित किया जा चुका है।

ऐसे में चार्जशीट को सिर्फ डीएनए रिपोर्ट के लिए रोकना उचित नहीं होगा। डीएनए रिपोर्ट आने पर सप्लीमेंट्री चार्जशीट फाइल की जाएगी। बता दें, दो साल पहले चार साल का मासूम युग गुप्ता घर के नजदीक से संदिग्ध हालात में गायब हो गया था।
विज्ञापन


इस मामले की जांच के दौरान सीआईडी ने चंद्र शर्मा, तेजेंद्र सिंह को मासूम के अपहरण और हत्या व एक अन्य को उनका साथ देने के आरोप में गिरफ्तार किया था। खास बात यह है कि जांच के दौरान सीआईडी को आरोपियों के पास से एक फोन मिला था जिसके डाटा को रिकवर करने के दौरान युग के अपहरण के बाद दी गई यातनाओं की वीडियो व फोटो मिली थी। फिलहाल तीनों आरोपी जेल में हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें