स्वारघाट (बिलासपुर )। स्वारघाट थाना के अंतर्गत एक युवक से करीब पौना किलो भुक्की (चूरापोस्त) बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि चूरापोस्त को एसआईयू टीम ने आरोपी के ढाबे से बरामद किया है। आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। श्री नयनादेवी के उपमंडल पुलिस अधिकारी पूर्ण चंद ठुकराल ने मामले में पुष्टि की है। बताया है कि चूरापोस्त रखने के आरोप में चेली गांव के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है जिसे जमानत पर रिहा कर दिया गया है। आरोपी की पहचान चैत राम गांव चैड़ी स्वारघाट के रूप में हुई है।