फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: चौपाल में छह ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

Tue, 20 Oct 2026 12:18 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

शिमला जिले के चौपाल में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रिउणी क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छह ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौपाल पुलिस ने रिउणी क्षेत्र में एक युवक को छह ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सौरभ पुत्र अर्जुन, निवासी नेरवा, जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दी दबिश
पुलिस के अनुसार, 19 अक्तूबर को पुलिस थाना चौपाल की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को विश्वसनीय गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नियमानुसार रिउणी क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने सौरभ की तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक पॉलीथीन की पुड़िया बरामद हुई। जांच करने पर उसमें छह ग्राम चिट्टा पाया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना चौपाल में मादक पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी के पास नशीला पदार्थ कहां से आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें