फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कार में सवार युवक से चिट्टा नकदी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जिला पुलिस के स्पेशल सेल की टीम ने कार की तलाशी के दौरान चिट्टा और नकदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू का दी है। आरोपी की पहचान राहुल निवासी धर्मपुर, जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मंगलवार को स्पेशल सेल लालपानी की टीम बाईपास से न्यू स्लॉटर हाउस संपर्क मार्ग पर नियमित वाहनों की चेकिंग कर रहा था। इस दौरान जब पुलिस ने एक कार को रोका और उसकी तलाशी ली तो आरोपी के कब्जे से ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद और 23,000 नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने केस दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें