फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chirgaon Shimla: भारी बारिश से चिड़गांव बस अड्डे की सुरक्षा दीवार टूटी, कई वाहन क्षतिग्रस्त

Tue, 05 Jul 2022 06:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहडू़ (शिमला)

सार

शिमला जिले के रोहड़ू के चिड़गांव में भारी बारिश से बस अड्डे की सुरक्षा दीवार टूट गई। इससे बारिश का पानी और मलबा बस अड्डा परिसर में घुस गया और यहां खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। 
विज्ञापन
चिड़गांव बस अड्डे की सुरक्षा दीवार टूटी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू के चिड़गांव में भारी बारिश से बस अड्डे की सुरक्षा दीवार टूट गई। इससे बारिश का पानी और मलबा बस अड्डा परिसर में घुस गया और यहां खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। दुकानों में मलबा घुसने से कीमती सामान को नुकसान पहुंचा है। जानकारी के अनुसार देर रात करीब 3:00 बजे चिड़गांव क्षेत्र में भारी बारिश हुई। चिड़गांव-चिलाला सड़क की कलवर्ट (भूमिगत नाली) बंद होने से बारिश का पानी और मलबा बस अड्डे की सुरक्षा दीवार को तोड़कर परिसर में घुस गया। मंगलवार सुबह परिवहन निगम के चौकीदार की सूचना के बाद अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया। इसके बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


बस अड्डे में मलबा भरा होने से चालकों-परिचालकों को परेशानियों से जूझना पड़ा, वहीं यात्रियों को भी असुविधा का सामना करना पड़ा। अधिकारियों के निर्देशों के बाद बस अड्डा परिसर में भरे मलबे को साफ करने का काम शुरू कर दिया गया है। पंचायत के पूर्व प्रधान शमशेर सिंह ठाकुर ने बताया कि चिड़गांव में पहले भी बाढ़ से भारी क्षति हो चुकी है। वहीं, क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम अनिल शर्मा ने कहा कि सड़क की कलवर्ट बंद होने से बस अड्डा परिसर में भारी नुकसान हुआ है। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ को भी बुलाया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें