फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से घुसा चीनी नागरिक,14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Sat, 18 Jul 2020 07:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

धर्मगुरु दलाईलामा की नगरी में घुसने से पहले पकड़े गए चीन के नागरिक को देहरा कोर्ट ने 14 दिन के न्यायिक हिरासत पर भेज दिया है। यह चीनी नागरिक नेपाल के रास्ते से अवैध रूप से भारत में आया था। कांगड़ा जिला पुलिस ने आठ जुलाई को जिले की सीमा पर एक चीनी नागरिक को बिना दस्तावेज से पकड़ा था। चीनी नागरिक लियू शियोडन को फॉरेनर्स एक्ट के उल्लंघन का आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन


चीनी नागरिक ने भारत में एंट्री के लिए इमिग्रेशन चैनल का पूरी तरह से पालन नहीं किया। उसके पासपोर्ट पर इमिग्रेशन की स्टैंप नहीं थी। नेपाल से भारत में घुसने के बाद चीनी नागरिक दिल्ली में 6 महीने तक अवैध रूप से रहा, लेकिन किसी को कुछ पता नहीं चला। इसके बाद चीनी नागरिक दिल्ली से 8 जुलाई को दलाईलामा की नगरी कांगड़ा में आ रहा था, लेकिन बिना जरूरी दस्तावेजों के उसे कांगड़ा जिले की सीमा पर ही पकड़ लिया गया था। चीनी नागरिक को 14 दिन की हिरासत मिलने की एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें