शिमला। भाषा एवं संस्कृति विभाग कीकली चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से गेयटी थियेटर में 19 से 21 अगस्त तक बाल साहित्य उत्सव मीमांसा का आयोजन किया जाएगा। इस उत्सव में 25 वर्ष से कम आयु के युवा लेखकों को अपनी प्रकाशित रचनाएं प्रस्तुत करने का विशेष मंच मिलेगा। सभी लेखक अपनी प्रकाशित कृतियों को बड़े मंच पर प्रस्तुत कर सकेंगे। यह पहल उन्हें अनुभवी लेखकों और पाठकों से जुड़ने का मौका देगी। इसमें युवा लेखक अपनी प्रकाशित कविताएं, लघु कथाएं, उपन्यास और लघु उपन्यास प्रस्तुत कर सकेंगे। विभाग बाल साहित्य लेखकों को भी इस उत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहा है। कार्यक्रम में लेखिका एवं कवयित्री शोभा थरूर और श्रीनिवासन मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। कीकली चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष वंदना भागड़ा ने यह जानकारी दी। संवाद