फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक्स समझकर दो बच्चों ने लिया जहरीला पदार्थ, एक की मौत

Mon, 30 Jul 2018 11:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

खेत में लुक्का-छिपी खेलते समय दो बच्चों ने कोल्ड ड्रिंक्स समझकर जहरीला पदार्थ पीने से एक की मौत हो गई। दोनों सगे भाईयों में से दूसरे बच्चे का पीजीआई में उपचार चल रहा है। यह घटना उपमंडल स्वारघाट के अंतर्गत ग्राम पंचायत टाली-जकातखाना के गांव दगड़ाहन की है। गफलत में जहर पीने की यह घटना आठ दिन पुरानी है।

विज्ञापन


अभिभावक इन बच्चों का स्थानीय स्तर पर इलाज कराते रहे। हालत बिगड़ने पर दोनों को शनिवार पीजीआई ले जाया गया जहां पर छह वर्षीय आर्यन की मौत हो गई। पांच वर्षीय आयन का उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार घटना आठ दिन पहले 22 जुलाई की बताई जा रही है। दोनों भाई आर्यन (6) व उसका छोटा भाई आयन (5) पुत्र अफजल अंसारी निवासी सलीमपुर जिला भागलपुर बिहार अपने पापा के पास गांव दगड़ाहन में 22 जुलाई को घर के बाहर खेत में लुक्का-छिपी खेल रहे थे।

इसी दौरान बच्चों को खेत में कोल्ड ड्रिंक्स की बोतल पड़ी हुई मिली, जिसमें कुछ तरल पदार्थ भरा हुआ था। दोनों बच्चों ने कोका कोला की कोल्ड ड्रिंक्स समझकर गटक लिया। दोनों बच्चों को उल्टी व दस्त की शिकायत होने लगी। बच्चों के पिता ने इनका स्थानीय स्तर पर उपचार करवाया। लेकिन जब हालत ज्यादा बिगड़ी तो स्वारघाट पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


इसके तुरंत बाद 28 जुलाई को बच्चे पीजीआई चंडीगढ़ ले जाए गए जहां पर आर्यन आलम की मौत हो गई है। छोटे भाई आयन का इलाज चल रहा है। स्वारघाट पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। स्वारघाट के थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार होने के चलते मृतक आर्यन का पोस्टमार्टम पीजीआई चंडीगढ़ में नहीं हो सका है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद बच्चे का शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें