शिमला। लिलु राम विधि शिक्षण संस्थान ओच्छघाट के 65 छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को काउंसिल चैंबर के बाहर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से मुलाकात की और बजट सत्र के 12वें दिन की कार्यवाही को देखा। मुलाकात के दौरान छात्र–छात्राओं ने विधानसभा अध्यक्ष से संसदीय प्रणाली, सत्र संचालन और सदन में उनकी भूमिका से संबंधित प्रश्न पूछे। पठानिया ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि आज के युवा तथा छात्र–छात्राएं संसदीय प्रणाली, सांविधानिक व्यवस्था को जानने में रुचि ले रहे हैं। ब्यूरो