फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: डीडीयू में आ रहे वायरल डायरिया पीड़ित बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) जोनल अस्पताल की बाल रोग ओपीडी में वायरल डायरिया से पीड़ित बच्चों के मामले सामने आ रहे हैं। रोजाना करीब पांच बच्चे इस समस्या से ग्रसित होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। ऐसे में शिशु रोग ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं।
विज्ञापन

बच्चों में उल्टी, दस्त, पेट दर्द और तेज बुखार की शिकायतें आ रही हैं। चिकित्सक अभिभावकों को बच्चों को ओआरएस देने की सलाह दे रहे हैं। साथ ही बच्चों के खानपान पर विशेष ध्यान देने का आग्रह कर रहे हैं। अभिभावकों को बच्चों को खाना खाने से पहले और शौचालय के इस्तेमाल के बाद साबुन से अच्छी तरह हाथ धुलवाने के लिए भी कहा है। चिकित्सकों ने अभिभावकों को आगाह किया है कि बच्चों में सुस्ती, आंखें धंसने या लगातार उल्टी-दस्त होने की स्थिति में घर पर खुद से दवा देने की गलती न करें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें