प्रारंभिक शिक्षा घनश्याम चंद ने प्री प्राइमरी पाठ्यचर्या दस्तावेज जारी किया।
- फोटो : संवाद
हिमाचल प्रदेश निदेशक प्रारंभिक शिक्षा घनश्याम चंद ने प्री प्राइमरी पाठ्यचर्या दस्तावेज का अनुमोदन कर आगामी आवश्यक कारवाई के लिए जारी कर दिया है। यह पाठ्यचर्या प्री प्राइमरी के बच्चों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के दृष्टिकोण और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा और इस संदर्भ में हुई बैठक में निदेशक प्रारंभिक शिक्षा की ओर से दिए दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् सोलन की ओर से तैयार किया गया है। निदेशालय के अनुसार इसके साथ पाठ्यक्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् की ओर से निर्मित जादुई पिटारा फाउंडेशन स्तर मिलाकर पाठ्यचर्या की नवीन सामग्री युव शिक्षार्थियों को आकर्षक और प्रेरक शिक्षण वातावरण देने में सहायक होगी। इससे उनकी जिज्ञासा, रचनात्मकता और सीखने के प्रति लगाव में वृद्धि होगी।