फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दशहरा उत्सव के समापन पर वाद्ययंत्रों की थाप पर ढालपुर से रवाना हुए देवी-देवता

Tue, 31 Oct 2023 02:19 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

अंतरराष्ट्रीय दशहरा का समापन होने के बाद दशहरा के लिए आए हुए 300 से अधिक देवी-देवता अपने देवालय लौट गए हैं। 
विज्ञापन
वाद्ययंत्रों की थाप पर ढालपुर से रवाना हुए देवी-देवता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सात दिवसीय कुल्लू का अंतरराष्ट्रीय दशहरा का समापन होने के बाद दशहरा के लिए आए हुए 300 से अधिक देवी-देवता अपने देवालय लौट गए हैं। मंगलवार को गणेश भगवान घुड़दौड़, वीरकैला लोट, पांचवीर, माता कोटली, शोगी के वीरनाथ सहित 15 देवी-देवता ढालुपर में स्थित अस्थायी शिविरों से अपने स्थायी देवालयों के लिए निकले। यह देवता दशहरा के बाद भी अस्थायी शिविरों में ही रहे। ढोल-नगाड़ों की थाप पर देवता के देवरथों को वापस जाते देख लोगों ने अगले साल तक खुशहाली की कामना की। देवी-देवताओं के बिना ढालपुर का मैदान अब सूना पड़ गया है। जबकि देवालयों में रौनक लौट गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें