शिमला। संस्कृति स्कूल घणाहट्टी में बुधवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। स्कूल प्रबंधन के अनुसार अभियान में विद्यालय के सातवीं से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य अनिता शर्मा, बीडीसी सदस्य लाल चंद और पंचायत घणाहट्टी के प्रधान रोशन लाल ठाकुर मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंधन के अध्यक्ष दीपक सूद और उपप्रधानाचार्य दीपिका सूद ने अतिथियों का आभार जताया। संवाद