फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: संस्कृति स्कूल घणाहट्टी के बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्षिक समारोह में लोग नृत्य बने आकर्षण
विज्ञापन

विज्ञान मॉडल, आर्ट एवं क्राफ्ट और प्रदर्शनी भी लगाई गईं
संवाद न्यूज एजेंसी

शिमला। संस्कृति स्कूल घणाहट्टी के शनिवार को हुए वार्षिक समारोह में बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में आईजीएमसी शिमला के सेवानिवृत्त मुख्य फार्मासिस्ट बस्ती राम शर्मा ने मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

समारोह की शुरुआत मां सरस्वती वंदना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद उपरांत विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों ने हिमाचली लोक नृत्य, योगासन, नाटक, समूह गान और अन्य रचनात्मक प्रस्तुतियां दीं। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए विज्ञान मॉडल, आर्ट एवं क्राफ्ट और विभिन्न विषयों पर आधारित प्रोजेक्ट्स की प्रदर्शनी भी लगाई गईं जिसे अभिभावकों और अतिथियों ने सराहा। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. बिंदु कालिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर निरंतर प्रगति कर रहा है और ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सृजनशीलता और नेतृत्व कौशल का विकास करते हैं। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें