फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ऑकलैंड हाउस स्कूल के बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर गर्ल्स में शनिवार को माध्यमिक वर्ग के वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव में सेक्रेट हार्ट कान्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर ग्रेस ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर की। । इसके बाद छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दीं। इसमें समूह गान, राजस्थानी डांस, पहाड़ी नाटी और अंग्रेजी नृत्य नाटिका रिंप वैन विंकल का मंचन किया। इसके अलावा हिंदी नाटक छह माह का झूठ का मंचन किया गया। प्रधानाचार्य सुनीता जॉन ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। वहीं स्कूल की मेधावी छात्राओं को पूरे वर्ष की उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें