फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: अंग्रेजी, संस्कृत की परीक्षा देकर खुश नजर आए बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
265 केंद्रों में हुई 10वीं और 12वीं की परीक्षा
विज्ञापन

हजारों बच्चों ने दी परीक्षा, नई टाइमिंग से मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार को शुरू हो गईं। जिला शिमला में 265 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक परीक्षा हुई। पहले दिन 10वीं का अंग्रेजी और 12वीं कक्षा का संस्कृत का पेपर हुआ।
परीक्षा देकर लौटे विद्यार्थी उत्साहित नजर आए। सभी परीक्षा की नई टाइमिंग से खुश थे। छात्रों ने कहा कि पहले 9:00 बजे शुरू होने वाली परीक्षा के लिए केंद्रों पर पहुंचना मुश्किल होता था। अब 9:45 बजे आराम से सभी परीक्षा के लिए पहुंच पा रहे हैं। शहर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लक्कड़ बाजार परीक्षा केंद्र पर भी सैकड़ों छात्राओं ने परीक्षा दीं। छात्राओं ने कहा कि पेपर काफी आसान था। ज्यादातर प्रश्न पाठ्यक्रम में से ही आए हैं। 10वीं की छात्राओं का कहना था कि अंग्रेजी के पेपर को लेकर पहले मन में कई सवाल थे लेकिन पेपर आसान आया।
विज्ञापन

अंग्रेजी का पेपर अच्छा होने के बाद अब मनोबल बढ़ेगा और आने वाले पेपर की अच्छे से तैयारी कर सकेंगे। वहीं 12वीं की छात्राओं ने कहा कि संस्कृत का पेपर भी अच्छा हुआ है। 10वीं की परीक्षाएं 28 मार्च और 12वीं की परीक्षाएं पहली अप्रैल तक चलेंगी। स्कूल की संस्कृत अध्यापिका वनिता नेगी ने बताया कि परीक्षा के बाद पेपर को चेक किया है। पेपर पाठ्यक्रम में से ही आया था। तीनों सीरिज में पेपर ठीक आया हुआ था। सिलेबस के बाहर से कोई प्रश्न नहीं पूछा गया था। पेपर के बाद बच्चों से भी फीडबेक लिया बच्चों ने भी पेपर को आसान बताया।
विज्ञापन


आसान था पेपर, अच्छे अंक की उम्मीद
संस्कृत का पेपर देकर लौटी 12वीं कक्षा की छात्रा श्रुति तोमर ने बताया कि संस्कृत का पेपर बहुत आसान था। पाठ्यक्रम के बाहर से कोई प्रश्न नहीं आया था। आज के पेपर में अच्छे नंबर आने की उम्मीद है।12वीं कक्षा कि छात्रा तमन्ना ने कहा कि संस्कृत का पेपर बहुत आसान था। स्कूल में जो पढ़ाया गया था, पेपर में वहीं आया था। 10वीं की छात्रा रितिका ने कहा कि अंग्रेजी के पेपर को पहले मन में काफी सवाल थे लेकिन पेपर आसान आया था। पेपर अच्छा हुआ है। पहला पेपर अच्छा होने से आने वाले पेपर में मनोबल बढ़ेगा और ज्यादा जोश के साथ तैयारी होगी। वर्षा ने कहा कि आज अंग्रेजी का पेपर हुआ है। पेपर आसान था और पूरा पाठ्यक्रम में से ही आया हुआ था। अंग्रेजी के पेपर में नंबर अच्छे आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें