शिमला। आस्था पब्लिक स्कूल बनूटी में हिंदी पखवाड़े के समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध समिति के अध्यक्ष एम शपी शर्मा ने की। इस दौरान बच्चों ने कविता पाठ, भाषण और हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं छान्वी शर्मा, राघव शमी और गौरमा ने कविताएं प्रस्तुत कीं। साधना वर्मा, तन्वी ठाकुर और प्रियांशी ठाकुर ने हिंदी के महत्व पर अपने विचार रखे। अंत में अध्यक्ष एम शपी शर्मा ने सभी अध्यापकों और बच्चों के प्रयासों की प्रशंसा की। यह जानकारी संस्थान की प्राचार्य पूनम कालिया ने दी। संवाद