फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पेट दर्द शिकायत पर अस्पताल लाई नाबालिग निकली गर्भवती

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने युवक के खिलाफ दर्ज किया मामला
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के लगे हैं आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामला उस समय सामने आया जब नाबालिग ने मां के पास पेट में दर्द होने की शिकायत की।

परिजन उसे अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे गर्भवती बताया। परिजनों ने ढली पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 65 (1) और पॉक्सो की धारा 4 के तहत केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ढली पुलिस स्टेशन के तहत पंद्रह साल की नाबालिग अपनी मां के साथ रहती है। पिछले दो दिन से नाबालिग मां के पास पेट में दर्द होने की शिकायत कर रही थी। 12 नवंबर को महिला बेटी को जांच के लिए आईजीएमसी अस्पताल लेकर गई। यहां पर जांच के बाद चिकित्सकों ने बताया कि नाबालिग गर्भवती है। परिजनों को इसकी जानकारी दी गई तो वह सकते में आ गए। उन्होंने बेटी से इस बारे में बातचीत की तो पता चला कि एक साल पहले उसकी एक युवक से जान पहचान हुई थी। आरोपी युवक ने कुछ महीने पहले उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था। इसके बाद परिजनों ने मामले की लिखित शिकायत ढली पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई। पुलिस ने बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित के बयानों के बाद आरोपी युवक की पहचान की जा रही है। इसके साथ ही मेडिकल प्रक्रिया को भी पूरा किया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसएसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें