फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जीना यहां मरना गीत पर झूमे बच्चे

विज्ञापन
शिव शक्ति कॉन्वेट स्कूल कसारू में वार्षिक समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती हुई छात
विज्ञापन
शिव शक्ति कॉन्वेंट स्कूल कसारु में मनाया वार्षिक समारोह
विज्ञापन

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिव शक्ति कॉन्वेंट स्कूल कसारु में वार्षिक समारोह उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में डॉ. वाईएस परमार विश्वविद्यालय नौणी के कुलपति डॉ. राजेश्वर सिंह चंदेल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। नर्सरी कक्षा के बच्चों ने आहा लाल टमाटर बड़ा मजेदार, यूकेजी के विद्यार्थियों ने काले मेघा और धड़क-धड़क धुआं उठाएंगे, पहली के बच्चों ने बम-बम भोले और बुद्धू सा मन की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

दूसरी के विद्यार्थियों ने लॉस्ट ऑफ फ्रीडम, चाइल्डहुड वेलकम सांग, रंगीलो मेरो ढोलना और ठरकी छोकरा पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। तीसरी के बच्चों ने स्कूल नी जाना, बूंद-बूंद से बने लहर और पंजाबी डांस पेश किया।
चौथी के बच्चों ने जीना यहां मरना यहां गीत पर दर्शकों को खूब झुमाया। पांचवीं के बच्चों ने राम सिया राम और ओल्ड एज होम्स, छठी कक्षा ने भर दो झोली मेरी और शुभ दिन आयो रे, सातवीं कक्षा ने अहमदाबाद एयर क्रैश और प्रेरणादायक गीत, आठवीं कक्षा ने नॉटी, दमन दीव नागर हवेली और युग पर कार्यक्रम पेश किया।
नौवीं के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत और बिलासपुरी गिद्दा, दसवीं ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’, 11वीं कक्षा ने डिफरेंट स्टेट्स डांस, फनी डांस और मेंटल हेल्थ स्किट, जबकि 12वीं के विद्यार्थियों ने भंगड़ा और गिद्दा की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। समारोह में वर्षभर शैक्षणिक, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य निर्मला देवी ने वार्षिक गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया। मुख्यातिथि डॉ. राजेश्वर सिंह चंदेल ने मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति और पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक डॉ. श्रवण कुमार सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इन विद्यार्थियों को किया सम्मानित
समारोह में दिव्यांशी संख्यान, अलीशा, अनन्या, शौविक शर्मा, शुभम, परिधि शर्मा, हर्षिता शर्मा, आरव शर्मा, शानवी, दक्षेश जस्वाल, विदांशी, तन्वी, आरव गौतम, आराध्या चंदेल, मृदुल, अध्यांश, पलक, आराध्या, प्रांजल, सुर्यांशी, संजोग, परिषा ठाकुर, शिवांगी, ओजस, अर्पित, उत्कर्ष शर्मा, वैदेही, नैतिक ढटवालिया, अर्शिया, प्रिहल, युग, यशिता, अनन्या, उर्वशी, विनय कुमार, श्रेया शर्मा, यशवी, कृतिका ठाकुर, पीयूष रनौत, आरुषि, समृद्ध शर्मा, कार्तिक चौहान, आरजू, प्रशांत, रूहानी कश्यप, यशवी, आयुष, कमल, मन्नत, तनवी, रिषिका, प्रियांश, रिद्धिमा और रोहिणी को सम्मानित किया गया। इसके अलावा नीलगिरी हाउस, धौलाधार हाउस, हिमालयन हाउस और शिवालिक हाउस के विद्यार्थियों को भी खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें