फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KNH में बच्चा बदलने का मामला, स्टाफ से बंद कमरे में पूछताछ से हड़कंप

Tue, 27 Sep 2016 01:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला के केएनएच में बच्चा बदलने के मामले में सोमवार को जांच कमेटी ने उस दिन ड्यूटी पर तैनात स्टाफ से पूछताछ की है। जांच कमेटी के चेयरमैन डॉ. रमेश चंद हैं। केएनएच के एमएस डॉ. एलएस चौधरी और विभागाध्यक्ष संतोष मिन्हास सहित कुछ अन्य चिकित्सक जांच टीम में शामिल हैं।
विज्ञापन


सोमवार को टीम ने 26 मई की रात ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स, डॉक्टर, मिड वाइफ और स्वीपर के बयान लिए गए। जांच कमेटी ने स्टाफ के बयान आईजीएमसी के कमेटी रूम में बंद दरवाजे में लिए। कमेटी का कहना है कि चूक कहां हुई है, इसका खुलासा जल्द हो सकता है। इसकी रिपोर्ट सरकार को सौंपी जानी है।

कमेटी ने बारी बारी स्टाफ के बयानों को सुना। कमेटी इस बड़ी चूक में अहम सुराग को जुटाने में जुटी है। बताया जा रहा है कि इस मामले में स्टाफ पर भी कार्रवाई की जा सकती है। जांच कमेटी से जुड़े सदस्य ने बताया कि उन्हें इसकी रिपोर्ट जल्द सरकार को सौंपनी है। यह मामला कोर्ट में है। पुलिस ने भी बीते दिनों दो अभिभावकों सहित बच्चों का डीएनए करवाया है। रिपोर्ट के बाद भी बच्चे बदलने की स्थिति कुछ साफ हो पाएगी।
विज्ञापन


जांच कमेटी मामले की तह जाने की कोशिश कर रही है। अगर मामले में कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - डॉ. रमेश चंद, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन

यहां जानिए कब-क्या हुआ

- 26 मई की रात मंडी की रहने वाली महिला ने केएनएच में रात 11:10 पर नवजात को जन्म दिया। महिला को कहा गया कि लड़का हुआ है, लेकिन डिलीवरी के दौरान उन्हें बेटी दे दी गई।
- दंपति ने अपने स्तर पर 13 जून को अपने स्तर पर डीएनए करवाया। इसकी रिपोर्ट 27 जून को आई। रिपोर्ट नेगेटिव थी।
- दंपति ने फिर 15 जुलाई को डीएनए करवाया लेकिन फिर भी रिपोर्ट नेगेटिव रही।
- मामला तुल पकड़ने के बाद एमएस ने अपने स्तर पर जांच कमेटी बैठा दी।
- 10 सितंबर को पुलिस ने सभी बच्चों के डीएनए करवाने की बात कही।
- 19 सितंबर को जिस दंपति पर बच्चा बदलने पर शक था। उस दंपति ने आईजीएमसी में आकर खुद डीएनए टेस्ट करवाया। इस दौरान कुल चार अभिभावकों तथा दो बच्चों समेत कुल छह लोगों के सैंपल लिए।
- 26 सितंबर को आईजीएमसी में कमेटी की अध्यक्षता में डिलीवरी के दौरान मौजूद स्टाफ के बयान लिए गए।

पुलिस में भी एफआईआर दर्ज
दंपति ने पुलिस में मामला दर्ज करवाने के बाद मामले की जांच चल रही है। पुलिस बच्चे के डीएनए से मां का डीएनए मैच करवा रही है ताकि एक मां को उसका बच्चा उसे मिल सके।

केएनएच में सुबह से ही डॉक्टर रहे गायब
कमला नेहरू अस्पताल में एचओडी और अन्य प्रोफेसर के लिए बने ब्लॉक में सुबह से ही सन्नाटा छाया। यहां से कुछ डॉक्टर ओपीडी में बैठे रहे, जबकि अन्य डॉक्टर कमेटी की जांच में व्यस्त रहे। दोपहर बाद ही अस्पताल में सभी डॉक्टर लौट आए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें