मुख्य सचिव पार्थसारथी मित्रा समेत चार आईएएस अगले साल रिटायर हो रहे हैं। मुख्य सचिव की सेवानिवृत्ति नौ माह बाद 31 मई को है जबकि अपर मुख्य सचिव (शिक्षा) प्रेम चंद धीमान 30 जुलाई, निदेशक उद्योग राजेंद्र सिंह 31 जनवरी और विशेष सचिव जीत राम कटवाल 31 मई को रिटायर हो रहे हैं।
इस संबंध में कार्मिक विभाग की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है। अगले साल सेवानिवृत्त होने वाले अन्य अधिकारियों में निदेशक पशुपालन शेखर मेसी, निदेशक उच्च शिक्षा दिनकर बुराथोकी, निदेशक मत्स्य पालन गुरचरण सिंह, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डा. डीएस गुरुंग, निदेशक दंत स्वास्थ्य सेवाएं डा. राकेश शर्मा।
निदेशक स्वास्थ्य शिक्षा डा. जयश्री शर्मा, मुख्य अभियंता आईपीएच आरके कंवर, निदेशक प्रासीक्यूशन मंगत राम शर्मा, मुख्य अभियंता पीएमजीएसवाई राकेश गुप्ता और मुख्य अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग बीसी परदेसी शामिल हैं।