फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मुख्यमंत्री ने हवन में डाली पूर्णाहुति

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को सचिवालय कर्मचारी धार्मिक सभा के सौजन्य से आयोजित वार्षिक भंडारे के हवन में पूर्णाहुति डाली। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने धार्मिक सभा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से आपसी सौहार्द और सचिवालय में सद्भावना को बल मिलता है। कहा कि सचिवालय के सभी अधिकारी और कर्मचारी उनके परिवार के सदस्य हैं और परिवार का मुखिया होने के नाते उन्होंने इस कार्यक्रम में शिरकत की है। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, विधायक नीरज नैयर, कांग्रेस नेता सुरेंद्र मनकोटिया, मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कपरेट, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, सचिवालय कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव शर्मा और सभा के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें