मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि यह गर्व की बात है कि हमारा देश विश्व का चौथा अंतरिक्ष महाशक्ति देश बन गया है। अंतरिक्ष पर वैज्ञानिकों की ओर से मिशन शक्ति के तहत मिसाइल से सैटेलाइट को मार गिराया गया।
विज्ञापन
इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित मिशन शक्ति टीम व देशवासियों के लिए वह बधाई देते हैं। उन्होंने चौकीदार जयराम ठाकुर नाम के ट्विटर एकाउंट से इसे ट्वीट भी किया है।