फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1100 नंबर पर करें शिकायत, आपकी समस्या का समाधान करेगी हिमाचल सरकार

Mon, 16 Sep 2019 04:07 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सीएम जयराम ने मुख्यमंत्री सेवा संकल्प का शुभारंभ किया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

हिमाचल में बहुप्रतीक्षित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का सेवा संकल्प नाम से सोमवार को लोकार्पण किया गया। इसका लोकार्पण छह मंत्रियों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने टूटीकंडी बाईपास स्थित कार्यालय में किया।

विज्ञापन


सीएम ने अपील की कि लोग 1100 नंबर पर शिकायत करें। उनकी समस्या का हरसंभव समाधान होगा। शिकायत को अधिकारी हल्के में नहीं ले पाएंगे। उनकी जवाबदेही तय होगी।

लापरवाही पर कार्रवाई होगी। सॉफ्टवेयर से 56 विभागों के 6500 अधिकारी जोड़े गए हैं। उन्होंने मंत्रियों और प्रमुख अधिकारियों को निर्देश दिए कि टोल फ्री नंबर 1100 प्रदेश के हर घर पर हो। 
विज्ञापन


कहा कि अब तक सबसे अच्छी हेल्पलाइन मध्यप्रदेश की है। अब हिमाचल की हेल्पलाइन सबसे बेहतर होगी। बाहरी प्रदेशों के लोग भी यहां आकर सीखेंगे। हमारी जिम्मेदारी है कि इस काम को ठीक से करें। अधिकारियों की जिम्मेवारी बढ़ गई है। अब शिकायतें लंबित रहने की गुंजाइश नहीं होगी।

चार स्तरों तक शिकायतों को निवारण होगा

- फोटो : सोशल मीडिया
इसमें चार स्तरों तक शिकायतों को निवारण होगा। लोग 1100 नंबर को चेक करने के लिए फोन करेंगे। सीएम ने कहा कि हमारी टीम इसे प्रभावपूर्ण तरीके से लागू करेगी।

एक महीने के भीतर यहां आपके साथ बैठकर देखूंगा कि लोग क्या सोचते हैं और क्या चाहते हैं। जो सुझाव आएं, उनमें से कुछ चीजों को रोजाना नोट करें।

इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, मंत्री सुरेश भारद्वाज, सरवीण चौधरी, रामलाल मारकंडा, विपिन परमार, विक्रम सिंह और वीरेंद्र कंवर, मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पीएम का जन्मदिन मनाने का इस तरह से अच्छा अवसर 

- फोटो : सोशल मीडिया
सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंगलवार को जन्मदिन है। केक कटवाकर जन्मदिन मनाने मेें हम विश्वास नहीं करते हैं। पीएम के जन्मदिवस पर सेवा सप्ताह की शुरुआत में हमने सेवा संकल्प योजना शुरू की है। 

जनमंच को भी सेवा संकल्प से जोड़ेंगे  
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल में जनमंच कार्यक्रम को और मजबूत करेंगे। जिला स्तर पर जनमंच की मॉनीटरिंग होगी। जनमंच को भी सेवा संकल्प से जोड़ा जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस दिशा में कार्य करें। डेढ़ साल में 40 हजार शिकायतों का मौके पर निस्तारण होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें