फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरभद्र-धूमल में बैठक, एक साल बीता फिर भी नहीं हो पाई ये नियुक्ति

Wed, 10 May 2017 02:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति का नया पेच फंस गया है। मंगलवार को ओक ओवर शिमला में सीआईसी का पद भरने पर फैसला लेने के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने संयुक्त बैठक की। इसमें बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स भी मौजूद हुईं।
विज्ञापन



इस बैठक में किसी नाम पर फैसला नहीं हो पाया। यह तय किया गया कि राज्य सरकार ताजा विज्ञापन जारी करेगी, जिससे कि कोई वैधानिक समस्या नहीं हो। सीआईसी का पद सवा साल से खाली चल रहा है। इसके लिए कई आवेदन आए हैं। ओक ओवर शिमला में


मंगलवार सुबह करीब साढे़ 10 बजे सीएम वीरभद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष प्रेमकुमार धूमल और बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स की सदस्यता वाली त्रिसदस्यीय उच्चस्तरीय समिति की बैठक हुई। ये समिति मुख्य सूचना आयुक्त का पद भरने पर फैसला लेने को गठित की गई है। सीआईसी भीमसेन के 24 मार्च 2016 को सेवानिवृत्त होने के बाद से ही ये पद खाली चला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदकों में ये प्रमुख हस्तियां शामिल

हिमाचल प्रदेश सरकार
हिमाचल सरकार के प्रशासनिक सुधार विभाग ने इस पद के लिए विज्ञापन जारी कर एक तय प्रारूप पर 22 जून तक आवेदन मंगवाए थे। कई आवेदन भी पहुंचे, लेकिन वीरभद्र-धूमल की बैठक नहीं हो पाने के कारण ये मामला अभी तक फंसा हुआ था।

मंगलवार को सीएम और नेता प्रतिपक्ष की बैठक तो हो गई, लेकिन नियुक्ति की प्रक्रिया में ताजा आवेदन मंगवाने का नया पेच जुड़ गया। हिमाचल सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुल 148 आवेदन आए हुए हैं। कोई कानूनी पेच न फंसे, इसके लिए ताजा आवेदन मांगे जा रहे हैं। इसका विज्ञापन जारी कर दिया गया है। पुराने आवेदन भी बरकरार रहेंगे। 

आवेदकों में राज्य लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष केएस तोमर, राज्य सूचना आयुक्त केडी बातिश, पूर्व आईएएस अधिकारी अशोक ठाकुर, पूर्व आईएएस अधिकारी डा. पीसी कपूर, सीआईडी के एडीजीपी बीएनएस नेगी, पूर्व पुलिस अधीक्षक बलबीर ठाकुर, पूर्व

सीजेएम ऊना राजेंद्र कुमार शर्मा और सेना प्रशिक्षण कमान शिमला के पूर्व कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल संजीव मधोक शामिल हैं। यही नहीं, एक आवेदन यूएसए से डॉ. सुब्रत कुमार का भी आया है। आरटीआई पर काम कर रहे देव आशीष भट्टाचार्य ने भी आवेदन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें