भूटान के बौद्ध धर्मगुरु महामहिम तेंजिन हिशे दोरजे अपने तीन दिवसीय दौरे पर रविवार को धर्म नगरी रिवालसर पहुंचे। स्थानीय, लाहौल स्पीति, कुल्लू व किन्नौर से आए बौद्ध अनुयायियों ने धर्मगुरु का भव्य स्वागत किया। सबसे पहले धर्मगुरु ने निड:मापा बौद्ध मठ में अपने परिजनों सहित पूजा अर्चना की।
उनकी माता व नाना भी रिवालसर आए हैं। छह मार्च से राज्य स्तरीय छेश्चू मेला शुरू होगा, जिसका शुभारंभ उपायुक्त मंडी संदीप कदम करेंगे। मेले के पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। दूसरे दिन सुबह नौ बजे से बौद्ध मठ निड:मापा के प्रांगण
में गुरु पदम संभव रिंपोंछे के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में छम नृत्य का आयोजन किया जाएगा। आठ मार्च को मेले का समापन होगा। समापन कार्यक्रम में एडीएम विवेक चंदेल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।