फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में सरकारी स्कूलों में विद्यार्थी भी खेलेंगे शह-मात का खेल

Fri, 31 May 2019 12:50 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के सरकारी स्कूलों की खेल गतिविधियों में शतरंज को शामिल किया जाएगा। पहली से पांचवीं कक्षा के बच्चों की बौद्धिक क्षमता बढ़ाने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है। प्रदेश में आयोजित होने वाली अंडर-12 खेलों में शतरंज प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी।

विज्ञापन


प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने गुरुवार को जिला उपनिदेशकों से शतरंज में रुचि रखने वाले शिक्षकों का ब्योरा दस दिन में मांगा है। सरकार शतरंज को विषय के तौर पर पहली से पांचवीं कक्षा तक शुरू करने पर विचार कर रही है।

एससीईआरटी सोलन द्वारा शिक्षा विभाग के साथ मिलकर इसके लिए पाठ्यक्रम तैयार किया जा रहा है। पाठ्यक्रम तैयार होने तक सरकार ने 12 साल की आयु तक के बच्चों की खेल गतिविधियों में जल्द शतरंज को शामिल करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


संयुक्त निदेशक प्रारंभिक शिक्षा हितेश आजाद ने बताया कि प्रदेश के सभी जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी कर शतरंज में रुचि रखने वाले जेबीटी शिक्षकों का ब्योरा मांगा है।

ब्योरा मिलते ही स्कूली खेल गतिविधियों में शतरंज को भी शामिल कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में अंडर 12 की खेल प्रतियोगिताएं शुरू होने वाली हैं।

ऐसे में निदेशालय ने प्रतियोगिता में शतरंज को शामिल करने का फैसला लिया है। शतरंज को विषय के तौर पर भी शामिल करने के प्रयास जारी हैं। पाठ्यक्रम तैयार होते ही पहली से दसवीं कक्षा तक शतरंज विषय शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें