शिमला। राजधानी के सेंट एडवर्ड स्कूल में शनिवार को शतरंज प्रतियोगिता शुरू हो गई। इस अंतर-स्कूल शतरंज चैंपियनशिप में 24 स्कूलों की 57 टीमों के 258 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य फादर अनिल विल्सन ने किया। इस अवसर पर ऑल इंडिया शतरंज महासंघ के संयुक्त सचिव संजीव ठाकुर ने आयोजन को सफल बनाने के लिए फादर विल्सन का आभार जताया। प्रतियोगिता का आयोजन एफआईडी के अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार स्विस प्रणाली के तहत किया जा रहा है। ठाकुर ने इस दौरान एक घोषणा की कि राष्ट्रीय इंटर-स्कूल टीम शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन अक्तूबर 2025 में शिमला में होगा। संवाद