इसके बाद उन्होंने इसे धर्मशाला भेजना शुरू किया। इसी दौरान कृषि विभाग ने किसान को चेरी टमाटर को काटकर सुखाने को कहा। किसान ने इस पर अमल करते हुए चेरी टमाटर को सुखाया। अब इसे तीन गुना ज्यादा दाम पर ऑफ सीजन में भी बेचा जाएगा।
कृषि विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक युद्धवीर सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य के लिए चेरी टमाटर फायदेमंद है। सूखे चेरी टमाटर को गर्म पानी में डालने के बाद यह दोबारा सामान्य स्थिति में आ जाता है।
सूखे चेरी टमाटर को लोग आम पापड़ की तरह खा सकते हैं। चेरी टमाटर का स्वाद मीठा होता है। वहीं सैंडविच में सलाद के रूप में भी चेरी टमाटर को इस्तेमाल किया जाता है।
चेरी टमाटर ब्लड प्रेशर और मोटापा कम करने में काफी सहायक हैं। इसमें फाइबर, विटामिन सी और पोटैशियम सहित कई अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं।