फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैराकी अभ्यास के दौरान नदी में डूबा सेना का जवान

Sat, 07 Feb 2015 09:00 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, फतेहपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू के उधमपुर में भाटियां के हिमाचल के जवान की डूबने से मौत हो गई। तैराकी के अभ्यास शिविर में यह हादसा हुआ। यह शिविर चिनाब नदी में चल रहा था। अचानक सैनिक लहरों की चपेट में आया और डूब गया।
विज्ञापन


विकास खंड फतेहपुर की ग्राम पंचायत भाटियां के सैनिक सुनील कुमार (31) हादसे का शिकार हुआ है। शुक्रवार को ऊधमपुर (जम्मू) में तैराकी अभ्यास शिविर के दौरान चिनाब नदी में डूबने से सुनील की मौत हो गई।

सुनील कुमार की मौत की खबर सुनकर गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। सुनील के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सुनील कुमार की मौत की पुष्टि जिला परिषद उपाध्यक्ष जगदेव सिंह ने की है।
विज्ञापन

विज्ञापन

चार वर्ष पहले हई थी शादी

सुनील कुमार पुत्र वीर सिंह निवासी गांव भाटियां करीब 10 साल पहले सेना में भर्ती हुए थे। करीब चार वर्ष पूर्व उनकी शादी हुई थी। वर्तमान में सुनील कुमार श्रीनगर में ड्यूटी पर तैनात थे। वह ऊधमपुर में तैराकी अभ्यास शिविर में आए हुए थे।
 
हालांकि, तैराकी अभ्यास के दौरान सैनिक सुनील कुमार की हुई मौत किन कारणों से हुई, इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है। सुनील कुमार अपने पीछे पत्नी तथा दो साल की बेटी छोड़ गया है। खबर लिखे जाने तक सैनिक का शव उसके पैतृक गांव में नहीं पहुंच पाया था।

बताया जा रहा है कि सैनिक की पत्नी और बेटी को सेना का जवान घर ला रहा है। सैनिक का शव भी पैतृक गांव लाया जा रहा है। शनिवार को सैनिक सुनील कुमार के शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।

जिला परिषद उपाध्यक्ष जगदेव सिंह बताया कि सुनील कुमार के पत्नी और बच्ची को सेना का जवान ला रहा है। वहीं, शव का अंतिम संस्कार शनिवार को कर दिया जाएगा। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं जताई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें