फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड: ‘तीसरी आंख’ की रही नजर, घट गए नकल के मामले

Mon, 02 Apr 2018 11:11 AM IST
राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से इस साल नकल को रोकने के लिए किए गए इंतजामों का असर दिख रहा है। सीसीटीवी की नजर और उड़नदस्तों की सतर्कता से इस साल वार्षिक परीक्षाओं में नकल के मामले पिछले साल के मुकाबले कम हो गए हैं।

विज्ञापन


हालांकि, अभी तक बोर्ड को डाक के माध्यम से नकल के मामलों की रिपोर्ट आ रही है। लेकिन, अभी तक बोर्ड के पास पहुंचे नकल के मामले पिछले साल के मुकाबले करीब 50 फीसदी कम हैं। 

शैक्षणिक सत्र 2016-17 की वार्षिक परीक्षाओं में स्कूल शिक्षा बोर्ड के पास करीब 700 नकल के मामले आए थे। वहीं शैक्षणिक सत्र 2017-18 की वार्षिक परीक्षाओं में अब तक बोर्ड को मिली जानकारी के अनुसार 320 के करीब नकल के मामले पंजीकृत हुए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नकल रोकने में सीसीटीवी कैमरे माने जा रहे सहायक

स्कूल शिक्षा बोर्ड नकल के कम आए मामलों में सीसीटीवी को सहायक मान रहा है। क्योंकि, परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरा लगाए गए थे।

वहीं प्रशासनिक अधिकारियों सहित बोर्ड और शिक्षा उपनिदेशक के अलग-अलग उड़नदस्तों ने भी परीक्षा केंद्रों में दस्तक देकर बोर्ड के नकल रोको अभियान को सफलता दिलाई।

वार्षिक परीक्षाओं में नकल रोकने का स्कूल शिक्षा बोर्ड का अभियान सफल रहा है। इसी का नतीजा है कि पिछले साल के मुकाबले इस बार नकल के कम मामले सामने आए हैं।

हालांकि, डाक के माध्यम से अभी नकल की रिपोर्ट बोर्ड के पास पहुंच रही हैं। इसमें थोड़ा इजाफा हो सकता है। - डॉ हरीश गज्जू, सचिव, राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें