फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों एपीएल राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत, जल्द मिलेगा सस्ता आटा

Tue, 28 Feb 2017 03:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के साढ़े 12 लाख एपीएल राशनकार्ड उपभोक्ताओं को अप्रैल महीने से आटा मिलना शुरू होगा। केंद्र सरकार ने हिमाचल को मार्च में गेहूं देने का आश्वासन दिया है। पहले केंद्र सरकार ने अप्रैल में गेहूं देने की बात कही थी।
विज्ञापन


अब केंद्र मार्च में सप्लाई देने को तैयार है। केंद्र सरकार से गेहूं उपलब्ध होने पर सरकार इसकी पिसाई करवाएगी। अप्रैल में सभी डिपुओं में आटा भेज दिया जाएगा। मैदानी इलाकों में गेहूं की पैदावार कम होने से केंद्र सरकार ने सभी राज्यों के एपीएल उपभोक्ताओं को गेहूं देना बंद कर दिया था।

इसके बदले में चावल दिया जा रहा था। सरकार की दिल्ली में केंद्रीय मंत्रालय के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में भी इस मुद्दे को उठाया था। उस दौरान भी केंद्रीय अधिकारियों ने अप्रैल में गेहूं उपलब्ध कराने की बात कही थी। अब केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्रालय के अधिकारियों ने मार्च में गेहूं देने का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन


उपभोक्ताओं को अप्रैल से डिपुओं में आटा मिलना शुरू होगा। केंद्र सरकार ने मार्च में गेहूं आवंटन का आश्वासन दिया है। हिमाचल में गरीब लोगों को पहले से ही गेहूं दिया जा रहा है। एपीएल को मिलना वाला गेहूं बंद किया था। - तरुण कपूर, प्रधान सचिव, खाद्य आपूर्ति 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें