शिमला। राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय चौड़ा मैदान (कोटशेरा) में पीटीए की बैठक 26 अगस्त को होगी। बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा और पिछले सत्र के पीटीए कोष की वित्तीय रिपोर्ट सार्वजनिक होगी। बैठक सुबह 11:30 बजे महाविद्यालय के बहुउद्देशीय सभागार में होगी। बैठक में विद्यार्थियों और महाविद्यालय के हित से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। प्राचार्य डॉ. गोपाल चौहान ने कहा कि पीटीए का गठन शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया जाएगा। संवाद