फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पर्यटन निगम के कर्मियों को दी चैट जीपीटी की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शिमला। हिमाचल पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के कर्मियों के लिए हिमाचल प्रदेश लोक संस्थान मशोबरा में दो दिवसीय चैट जीपीटी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आईटी के सहायक प्रोफेसर संदीप कुमार ने कर्मियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल (एआई) पर आधारित चैटजीपीटी की तकनीकी क्षमताओं और प्रयोग के बारे अवगत करवाया। ई-पर्यटन पर ध्यान केंद्रित करते हुए कहा कि चैट जीपीटी आपूर्ति और मांग पर चुनौती दे रहा है। इसकी संभावनाओं को समझने के लिए ओटीए, वेब एजेंसियों और अन्य पर्यटन हितधारकों जैसी बुकिंग सेवाएं प्रदान करने वाली डिजिटल कंपनियां चैट जीपीटी के साथ बारीकी से अनुसरण कर रही हैं। जून 2024 से एचपीटीडीसी के प्रदेश के सभी होटलों, रेस्टोरेंट और कैफे का रिकार्ड डिजिटल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचपीटीडसी के महाप्रबंधक डाॅ. राजीव कुमार ने कहा कि चैट जीपीटी पर आधारित प्रशिक्षण में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल के इस्तेमाल की जानकारी दी गई। कर्मचारियों को बताया कि एआई टूल किस प्रकार से समस्याओं को हल करने और विशिष्ट कार्य करने के लिए तकनीकों का उपयोग करता है। प्रशिक्षण से प्रदेशभर से सभी 64 यूनिट्स में ई-ऑफिस पर कामकाज करने में पारदर्शिता सामने आएगी। इसके अलावा कर्मचारियों को ई-आफिस पर ही बैठक की ऑनलाइन की प्रोसिडिंग, नोटिंग और पत्र लिखने सहित अन्य कामकाज में मदद मिलेगी। एआई टूल के माध्यम से घंटों के कार्य अब मिनटों में हो सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें