एएसपी आशीष शर्मा ने बताया कि बाधित मार्ग के दोनों ओर पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। ट्रैफिक को वाया कमांद-बजौरा भेजा जा रहा है। मार्ग खोलने का प्रयास विभाग कर रहा है।
चंडीगढ़-मनाली एनएच मंगलवार रात मंडी से आगे सात मील के पास भूस्खलन से बाधित हो गया है। वाहनों की आवाजाही वाया कमांद- बजौरा वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट की गई है। कर्फ्यू के कारण एनएच पर अधिक आवाजाही नही हैं। आपातकाल वाहनों को वैकल्पिक मार्ग के जरिये ही भेजा जा रहा है। बाधित मार्ग के दोनों ओर पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। वहीं एनएच विंग ने सड़क को बहाल करने का काम भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
जहां भूस्खलन हुआ है, वहां फोरलेन की कटिंग का कार्य भी चला हुआ है। रात करीब नौ बजे बड़े-बड़े पत्थर और मलबा पहाड़ी से सड़क पर आ गिरा। यहां वाहनों की आवाजाही काफी अधिक होती है। लेकिन कर्फ्यू के चलते वालों की अधिक आवाजाही नहीं थी। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। एएसपी आशीष शर्मा ने बताया कि बाधित मार्ग के दोनों ओर पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। ट्रैफिक को वाया कमांद-बजौरा भेजा जा रहा है। मार्ग खोलने का प्रयास विभाग कर रहा है।