हिमाचल के मध्यम ऊंचाई वाले और मैदानी इलाकों में मौसम विभाग ने वीरवार और शुक्रवार को ओलावृष्टि की चेतावनी दी है।
बुधवार को भी शिमला सहित प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई और ठंड बनी रही।
जनजातीय क्षेत्र चंबा, केलांग, मनाली और डलहौजी में भी बारिश हुई।
मौसम विभाग के शिमला केंद्र के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि दो दिन ओलावृष्टि के बाद 29 से मौसम साफ रहेगा।
अप्रैल में मौसम सामान्य हो जाएगा।
बुधवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 9.1, सुंदरनगर 10.0, भुंतर 9.5, कल्पा 2.4, धर्मशाला 10.4, ऊना 13.3, नाहन 10.5, केलांग 0.1, पालमपुर 13.0, डलहौजी 7.5, सोलन 9.5, चंबा 11.3, मनाली 5.4, कांगड़ा 12.1, बिलासपुर 12.0, हमीरपुर 11.0 और मंडी का 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।