क्रिकेट खिलाड़ी साहिल शर्मा का चयन बीसीसीआई अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी के लिए हुआ है। साहिल प्रतियोगिता में टीम इंडिया-बी का हिस्सा होंगे। साहिल चंबा के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। बीसीसीआई अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी गुवाहाटी में होगी। साहिल गुवाहाटी के लिए रवाना हो गए हैं। इससे पूर्व साहिल शर्मा ने वीनू मांकड प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की ओर से खेलते हुए 12 विकेट हासिल किए थे। इस प्रतियोगिता का आयोजन अक्तूबर में हुआ था। जिला क्रिकेट संघ के संयोजक मनुज शर्मा ने कहा कि यह चंबा जिला के लिए बहुत गर्व की बात है कि यहां के खिलाड़ी हर मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।