फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह बाद चंबा-पांगी मार्ग छोटे वाहनों के लिए बहाल, साच दर्रे से होगी आवाजाही

Fri, 28 Jun 2019 04:02 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल का चंबा-पांगी वाया साच मार्ग छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया है। सर्दियों में भारी हिमपात के बाद बर्फ की मोटी चादर बिछने से करीब छह महीने तक यह मार्ग अवरुद्ध रहा।

विज्ञापन


अब लोनिवि की मशीनरी ने करीब 14 किलोमीटर क्षेत्र से बर्फ हटाकर मार्ग को छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया है। ऐसे में अब लोगों को जिला मुख्यालय चंबा पहुंचने के लिए वाया जम्मू होकर नहीं आना पड़ेगा। वे छोटे वाहनों से वाया साच जिला मुख्यालय पहुंच सकते हैं।

हर साल यहां सर्दियों में भारी बर्फबारी होती है। इस कारण घाटी का संपर्क जिला मुख्यालय से कट जाता है। ऐसे में लोगों को पांगी पहुंचने के लिए वाया जम्मू होकर जाना पड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला
भारी बर्फबारी के कारण हर साल चंबा-पांगी वाया साच पास मार्ग छह माह तक बंद रहता है। हालांकि, घाटी के लोग चैहणी सुरंग की मांग केंद्र और प्रदेश सरकार से उठा रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है।

राज कुमार, वीरेंद्र कुमार, सुरेश कुमार, देवी चंद, प्रकाश, उमेश कुमार, राजदीन और भीम सेन ने कहा कि चैहणी सुरंग बनने से घाटी का संपर्क साल के 12 माह रहेगा। सरकार इस ओर कोई कदम नहीं उठा रही है।

उधर, लोक निर्माण विभाग तीसा के अधिशासी अभियंता हर्ष पुरी ने बताया कि चंबा-पांगी वाया साच पास मार्ग छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें