फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: हिमाचल की बेटी ने 10 किमी दौड़ में जीता गोल्ड मेडल, बेंगलुरू में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता

Thu, 12 Oct 2023 07:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

सीमा का लक्ष्य वर्ष 2024 में पेरिस ओलंपिक में भाग लेना है। नवंबर के बाद वह भारतीय एथलेटिक महासंघ की ओर से आयोजित होने वाले विदेशी शिविर में जाएगी।
विज्ञापन
सीमा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा की उड़नपरी सीमा ने एक बार फिर लंबी छलांग लगाई है। 62वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स में 10 हजार मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने जिले का नाम देश भर में रोशन किया है। यह प्रतियोगिता प्रतियोगिता बेंगलुरू के श्री कंटीरावा आउटडोर स्टेडियम में चल रही है। 11 अक्तूबर से शुरू हुई प्रतियोगिता का समापन 15 अक्तूबर को होगा। इससे पहले भी सीमा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुकी हैं।

विज्ञापन


वह वर्तमान में राष्ट्रीय एथलेटिक शिविर बंगलूरू में प्रशिक्षण ले रही हैं। सीमा का लक्ष्य वर्ष 2024 में पेरिस ओलंपिक में भाग लेना है। नवंबर के बाद वह भारतीय एथलेटिक महासंघ की ओर से आयोजित होने वाले विदेशी शिविर में जाएगी। सीमा ने अपने प्रशिक्षकों और साई, एनसीओई भोपाल के अन्य खेल स्टाफ का आभार जताया है। सीमा ने बताया कि उनकी मां मेरी शक्ति हैं। उनके आशीर्वाद से आज इस मुकाम तक पहुंची हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें