फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा हत्याकांड: बिंदल बोले- प्रशासन ने मनोहर के घर जाने से रोका, कल 12 जिलों में करेंगे धरना-प्रदर्शन

Fri, 16 Jun 2023 05:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बनीखेत (चंबा)

सार

डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा ने तय किया है कि भाजपाई 17 जून को प्रदेश के सभी 12 जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
चंबा में पुलिस ने पीड़ित परिवार के घर जाने से रोका। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंबा में हुए नृशंस हत्याकांड से हमारे दिल को ठेस पहुंची है। प्रशासन ने हमें मनोहर के घर जाने से रोका। शनिवार को भाजपा 12 जिलों में धरना-प्रदर्शन करेगी। बनीखेत में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने यह बात कही। कहा कि हम सब केवल मनोहर को न्याय दिलाने के लिए एकत्र हुए हैं। हमने प्रशासन से बहुत गुहार लगाई और करीब 4 बार उनसे मिले, एक घंटे इंतजार किया और श्रीराम जय जय राम का पाठ भी किया, पर हमें पीड़ित परिवार के पास जाने की अनुमति प्रशासन ने नहीं दी।

विज्ञापन


हमने प्रशासन को कहा कि अगर मुख्यमंत्री सुक्खू इस परिवार के पास चले गए होते तो हमें लगता कि प्रदेश का कोई बड़ा व्यक्ति गया है। प्रशासन ने हमें जाने नहीं दिया, इसलिए भाजपा ने तय किया है कि भाजपाई 17 जून को प्रदेश के सभी 12 जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को इस जघन्य हत्याकांड को लेकर ज्ञापन भेजेंगे। कहा कि जिस प्रकार से अपराधी ने यह अपराध किया है वह भी साधारण नहीं हो सकता।



हमारा प्रदेश एक शांतिप्रिय प्रदेश है पर इस घटना के पीछे क्या पक रहा है, वह जनता जानना चाहती है। कहीं गहरे राज बेनकाब हो सकते हैं, क्रॉस बॉर्डर क्या पक रहा है, उसका भी अंदाजा हमें इन खुलासों से हो सकता है। सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने जब से यह हत्या हुई है, तब से कोई ठोस कदम नहीं उठाया है, यह तो स्थानीय लोगों ने जिस प्रकार से धरना-प्रदर्शन किए हैं।
विज्ञापन


उसके दबाव में आकर सरकार ने आरोपी को हिरासत में लिया है। कई लोग इस आरोपी को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। पर आम जनता एक प्रश्न पूछ रही है, क्या यहां पर कोई अतीक अहमद जैसा सरगना काम तो नहीं कर रहा? क्या इस पूरे मामले की बहुत बड़ी और गहरी जांच की जरूरत है।

कहा कि भाजपा का लक्ष्य किसी प्रकार की अराजकता फैलाने का नहीं है। हम प्रशासन के साथ खड़े हैं, पर जिस प्रकार सरकार ने एसआईटी का गठन किया है, वह हमें मंजूर नहीं है। शायद सरकार को इस मामले की गंभीरता समझ नहीं रही है। सरकार के कुछ लोग आरोपी को शरण देने का प्रयास कर रहे हैं।

हम सरकार से एक निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं और जिस प्रकार हमारे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने एनआईए जांच की मांग की है, उसका समर्थन करते हैं। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, विधायक हंसराज, डीएस ठाकुर, पूर्व मंत्री राकेश पठानिया, विक्रम जरियाल, पवन नैयर, दिनेश शर्मा, जिया लाल, रीता धीमान, राजेश ठाकुर, अर्जुन ठाकुर, अमित ठाकुर, जसवीर नागपाल समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें